कनाडा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Jump to navigation Jump to search
कनेडा
तीन उर्ध्वाधर पट्टियाँ (लाल, श्वेत, लाल) जिनके मध्य में मैपल नामक पेड़ का लाल रंग का पत्ता बना हुआ है।
ध्वज
राष्ट्रवाक्य: "ए मारी उस्क़्यू आद मारे (A Mari Usque Ad Mare)" (language?)
"समुद्र से समुद्र तक"
(कनाडा के शस्त्र के रूप में)
राष्ट्रगान: "ओ कनाडा"
कुल गीत"गोड सेव द क्वीन"[1]
ग्लोब पर उत्तर अमेरिका का चित्र जिसमें कनाडा को हरे रंग में दिखाया गया है।
राजधानीओटावा
45°24′N 75°40′W / 45.400°N 75.667°W / 45.400; -75.667
सबसे बड़ा नगर टोरंटो
राजभाषा(एँ)
मान्यता प्राप्त क्षेत्रिय भाषायें
मानवजातीय वर्ग
  • 76.7% श्वेत
  • 14.2% एशियाई
  • 4.3% आदिवासी
  • 2.9% काले
  • 1.2% लातिन अमेरिकी
  • 0.5% बहुजातीय
  • 0.3% अन्य
निवासी कनाडाई
सरकार संघीय संसदीय
संवैधानिक राजशाही[2]
 -  सम्राज्ञनी एलिज़ाबेथ द्वितीय
 -  गवर्नर जनरल डेविड जॉनस्टन
 -  प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो
 -  मुख्य न्यायाधीश बेवर्ली मक्लाचलिन
विधान मण्डल संसद
 -  उच्च सदन सीनेट
 -  निम्न सदन हाउस ऑफ़ कॉमन्स
स्थापित यूनाइटेड किंगडम से
 -  संविधान अधिनियम जुलाई 1, 1867 
 -  स्टेच्यू ऑफ़ वेस्टमिनिस्टर दिसम्बर 11, 1931 
 -  कनाडा अधिनियम अप्रैल 17, 1982 
क्षेत्रफल
 -  कुल 9,984,670 km2 (द्वितीय)
 -  जल (%) 8.92 (891,163 वर्ग किमी / 344,080 वर्ग मील
जनसंख्या
 -  2016 जनगणना 35,675,834 [3][4] (37वाँ)
 -  2011 जनगणना 36,443,632[5]
 -  घनत्व 3.41/किमी/km2 (228वाँ)
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) 2016 प्राक्कलन
 -  कुल $1.672 लाख करोड़ [6] (10वाँ)
 -  प्रति व्यक्ति $46,199 [6] (20वाँ)
सकल घरेलू उत्पाद (सांकेतिक) 2016 प्राक्कलन
 -  कुल $1.532 लाख करोड़[6] (10वाँ)
 -  प्रति व्यक्ति $40,409[6] (9वाँ)
गिनी (2010)33.7[7][8]
मध्यम · 103वाँ
मानव विकास सूचकांक (2013)Straight Line Steady.svg 0.902[9]
बहुत उच्च · 8वाँ
मुद्रा कैनेडियन डॉलर ($) (CAD)
समय मण्डल (यू॰टी॰सी॰−3.5 से −8)
 -  ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)  (यू॰टी॰सी॰−2.5 से −7)
दिनांक प्रारूप
  • dd-mm-yyyy
  • mm-dd-yyyy
  • yyyy-mm-dd (ई॰)
यातायात चालन दिशा दायें
दूरभाष कूट +1
इंटरनेट टीएलडी .ca

कनाडा (Canada) उत्तरी अमेरिका का एक देश है जिसमें दस प्रान्त और तीन केन्द्र शासित प्रदेश हैं। यह महाद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित है जो अटलान्टिक से प्रशान्त महासागर तक और उत्तर में आर्कटिक महासागर तक फैला हुआ है। इसका कुल क्षेत्रफल 99.8 लाख वर्ग किलोमीटर है और कनाडा कुल क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का दूसरा और भूमि क्षेत्रफल की दृष्टि से दुसरा सबसे बड़ा देश है। इसकी संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ अन्तर्राष्ट्रीय सीमा विश्व की सबसे बड़ी भू-सीमा है। कनाडा एक विकसित देश है इसकी प्रति व्यक्ति आय विश्व स्तर पर दसवें स्थान पर हैं साथ ही साथ मानव विकास सूचकांक पर इसकी रैंकिंग नौवें नम्बर पर है। इसकी, सरकार पारदर्शिता, नागरिक स्वतंत्रता, जीवन, आर्थिक स्वतंत्रता, और शिक्षा की गुणवत्ता के अंतरराष्ट्रीय माप में सबसे ऊंची रैंकिंग हैं। कनाडा, राष्ट्र के राष्ट्रमंडल का सदस्य है। इसके साथ ही यह कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और अंतर-सरकारी संस्थाओं या समूहों का हिस्सा हैं जिनमे संयुक्त राष्ट्र, उत्तर अटलांटिक संधि संगठन, जी-8, प्रमुख 10 देशों के समूह, जी-20, उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता, एशिया-प्रशांत महासागरीय आर्थिक सहयोग प्रमुख हैं

व्युत्पत्ति[संपादित करें]

शब्द कनाडा सेंट लॉरेंस इरोक्वॉयाई शब्द कनाटा से बना हुआ है जिसका अर्थ "गाँव" अथवा "बसावट" होता है।[10] सन् 1535 में वर्तमान क्यूबेक नगर क्षेत्र के स्टैडकोना गाँव की खोज ज़ाक कार्तिए ने की थी।[11] कार्तिए ने बाद में डोंनकना (स्टैडकोना के मुखिया) से सम्बंधित पूर्ण क्षेत्र के लिए कनाडा शब्द से उल्लिखीत किया;[11] इसके बाद सन् 1545 से यूरोपीय पुस्तकों और मानचित्रों में इस क्षेत्र को कनाडा नाम से उल्लिखित किया जाने गया।[11]

इतिहास[संपादित करें]

आदिकालीन निवासी[संपादित करें]

वर्तमान में कनाडा में आदिवासी लोगों में प्रथमराष्ट्र, इनुइट, और मेटीस लोग शामिल हैं। इसके अलावा मिश्रित नस्ल भी हैं, जोकी मध्य 17वीं सदी में प्रथमराष्ट्र और इनुइट लोगो की बाहर से बसने आये यूरोपीयो के साथ शादी के बाद बनी। उत्तरी अमेरिका की पहले निवासी 15,000 साल पहले साइबेरिया पलायन कर बेरिंग-भूमि पुल के माध्यम से पहुंचे।[12] यूरोपीय आव्रजन के पहले कनाडा में आदिवासी जनसंख्या 2 लाख से लेकर 20 लाख तक का अनुमान किया जाता रहा, हलाकि कनाडा की रॉयल आयोग द्वारा 500,000 का आंकड़ा स्वीकार किया गया।[13] यूरोपियनो के आने के साथ ही वहाँ इन्फ्लूएंजा, खसरा, और चेचक जैसी घातक बीमारिया भी साथ आ गई, और एक ही सदी में वहाँ की आदिवासी जनसंख्या में 80 प्रतिशत की कमी हो गई।

यूरोपीय उपनिवेशवाद[संपादित करें]

यूरोपीय उपनिवेशवाद का पहला उदाहरड़ नॉर्समैन द्वारा 1000 ई के आसपास न्यूफाउंडलैंड में ले'ऐंसेअक्स में देखने को मिला। इसके बाद सीधे 1497 में इतालवी नाविक जॉन केबोट ने कनाडा के अटलांटिक तट का पता लगाया और इंग्लैंड के राजा हेनरी सप्तम के नाम पर अधिकार प्रतिपादित किया।[14][15] इसी के बाद ही बास्क और पुर्तगाली नाविकों ने 16वीं सदी में अटलांटिक तट पर मछली पकड़ने और व्हेल का शिकार करने की चौकियों की स्थापना की।[16] सन 1534 फ्रेंच एक्सप्लोरर जैक्स कार्टियर ने कनाडा में सेंट लॉरेंस नदी की खोज की और फ़्रांस के राजा फ्रांसिस प्रथम के नाम से वहाँ के छेत्र पर आधिपत्य कर व्यापार चौकी स्थापित किया,[17] हलाकि यह चौकी ज्यादा दिन नहीं चल सका सन 1583 में, सर हम्फ्री गिल्बर्ट, महारानी एलिजाबेथ प्रथम के शाही विशेषाधिकार से न्यूफाउंडलैंड में सेंट जॉन की स्थापना की इसे ही उत्तरी अमेरिकी पर पहला अंग्रेजी उपनिवेश मन गया।.[18] फ्रेंच खोजी शमूएल डी चैंपलिन 1603 में वहाँ पहुंचे और पहले स्थायी यूरोपीय बस्तियों, पोर्ट रॉयल (1605 में) और क्यूबेक सिटी (1608 में) कि स्थापना की। इसके बाद तो वहाँ उपनिवेशवाद का सिलसिला ही चालू हो गया, अंग्रेजो ने 1610 में क्यूपिड और फ्रीलैंड , न्यूफाउंडलैंड में अतिरिक्त कालोनियों की स्थापना की। इसके बाद दक्षिण के छेत्र में जल्द ही अन्य तेरह उपनिवेश बस्ती स्थापित कि गई। जल्द ही अंग्रेजो ओर फ़्रांस में लड़ाई छिड़ गई, जिसमे सात साल का युद्ध का प्रमुख रहा, पेरिस की संधि 1763 के बाद कनाडा के अधिकतर हिस्सो में अंग्रेजो का अधिकार हो गया[19]

1783 की पेरिस संधि से अमेरिकी स्वतंत्रता को मान्यता दी गई और ग्रेट झील के दक्षिण के प्रदेशों को नए संयुक्त राज्य अमेरिका को सौंप दिया गया। 1812 के संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन के बीच युद्ध में कनाडा ने मुख्य भूमिका अदा कि,युद्धशांति 1815 में आई, हलाकि दोनों कि सीमा में कोई बदलाव नहीं आया। 1815-50 के बीच ब्रिटिश आप्रवासन कि संख्या 960,000 से अधिक रही।[20] इनमे आयरिश शरणार्थियों तथा गेलिकभाषी स्कॉट्स प्रमुख थे। संक्रामक रोगों के कारण 1891 से पहले कनाडा में आकर बसने वाले यूरोपीयो कि 25 -33 फीसदी लोगो की मौत हो गई।

परिसंघ और विस्तार[संपादित करें]

refer to caption
1867 में परिसंघ के बाद से विकास और कनाडा के प्रांतों और क्षेत्रों के परिवर्तन का अनुप्राणित नक्शा

कई संवैधानिक सम्मेलनों के बाद 1867 संविधान अधिनियम के तहत 1 जुलाई, 1867 को चार प्रांतों ओंटारियो, क्यूबेक, नोवा स्कोटिया, और नई ब्रंसविक कि आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई।[21] कनाडा ने रूपर्ट कि भूमि तथा उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र का अधिकरण कर उत्तर पश्चिमी प्रदेशों का गठन किया, वही मेटीस की शिकायतों से लाल नदी के विद्रोह पनपा और जुलाई 1870 में मैनिटोबा प्रांत के सृजन हुआ।[22] ब्रिटिश कोलंबिया और वैंकूवर द्वीप (जो 1866 में एकजुट कर दिया गया था), 1871 में कनाडा में शामिल हो गए, जबकि प्रिंस एडवर्ड द्वीप में 1873 में शामिल हुए।[23] कनाडा की संसद ने विनिर्माण उद्योगों, रेलवे तथा आव्रजन को लेकर कई बिल पास किये गए।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. डी॰ माइकल जैक्सन (सस्केचेवान सरकार के प्रोटोकॉल के मुखिया) (2013). The Crown and Canadian Federalism [ताज और कनाडा संघवाद] (अंग्रेज़ी में). दुन्दुरन. पृ॰ 199. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-4597-0989-8.
  2. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; hail नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  3. "CANSIM - 051-0005 - Estimates of population, Canada, provinces and territories".
  4. "Estimates of population, Canada, provinces and territories". Statistics Canada. अभिगमन तिथि September 27, 2014.
  5. "CANSIM – 051-0005 – Estimates of population, Canada, provinces and territories". Statistics Canada. 2016. अभिगमन तिथि December 18, 2016.
  6. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; imf2 नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  7. "GINI index". World Bank (अंग्रेज़ी में). The World Bank. अभिगमन तिथि दिसम्बर 29, 2019.
  8. "Country Comparison: Distribution Of Family Income – Gini Index" [देशों की तुलना: पारिवारिक आय का वितरण – गिनी सूची]. वर्ल्ड फेक्टबुक (अंग्रेज़ी में). सीआईए. अभिगमन तिथि दिसम्बर 29, 2014.
  9. "Table 1: Human Development Index and its components" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि दिसम्बर 29, 2014.
  10. जेम्स स्टुअर्ट ओल्सन; रॉबर्ट शैडल (1991). Historical Dictionary of European Imperialism [यूरोपीय साम्राज्यवाद का ऐतिहासिक शब्दकोश] (अंग्रेज़ी में). ग्रीनवुड पब्लिशिंग ग्रुप. पृ॰ 109. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-313-26257-9.
  11. एलन रायबर्न (2001). Naming Canada: Stories about Canadian Place Names [कनाडा नामकरण: कनाडा के विभिन्न स्थानों के नमों के बारे में कहानियाँ] (अंग्रेज़ी में). टोरंटो विश्वविद्यालय प्रेस. पृ॰ 14-22. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-8020-8293-0.
  12. Thomas D. Dillehay (2008). The Settlement of the Americas: A New Prehistory. Basic Books. पृ॰ 61. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-7867-2543-4.
  13. O'Donnell, C. Vivian (2008). "Native Populations of Canada". प्रकाशित Bailey, Garrick Alan (संपा॰). Indians In Contemporary Society. Handbook of North American Indians. 2. Government Printing Office. पृ॰ 285. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-16-080388-8.
  14. The Canadian Encyclopedia (July 1, 2008). "John Cabot". Historica Canada. अभिगमन तिथि January 20, 2014.
  15. "John Cabot's voyage of 1497". Memorial University of Newfoundland. 2000. अभिगमन तिथि August 15, 2012.
  16. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; hornsby नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  17. Cartier, Jacques; Biggar, Henry Percival; Cook, Ramsay (1993). The Voyages of Jacques Cartier. University of Toronto Press. पृ॰ 26. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-8020-6000-6.सीएस1 रखरखाव: authors प्राचल का प्रयोग (link)
  18. Rose, George A (October 1, 2007). Cod: The Ecological History of the North Atlantic Fisheries. Breakwater Books. पृ॰ 209. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-55081-225-1.
  19. Allaire, Gratien (May 2007). "From "Nouvelle-France" to "Francophonie canadienne": a historical survey". International Journal of the Sociology of Language. 2007 (185): 25–52. डीओआइ:10.1515/IJSL.2007.024.
  20. Richard Colebrook Harris; एवं अन्य (1987). Historical Atlas of Canada: The land transformed, 1800–1891. U of Toronto Press. पृ॰ 21.
  21. Dijkink, Gertjan; Knippenberg, Hans (2001). The Territorial Factor: Political Geography in a Globalising World. Amsterdam University Press. पृ॰ 226. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-90-5629-188-4.
  22. Bumsted, JM (1996). The Red River Rebellion. Watson & Dwyer. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-920486-23-8.
  23. "Building a nation". Canadian Atlas. Canadian Geographic. मूल से March 3, 2006 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि May 23, 2011.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

कनाडा के बारे में, विकिपीडिया के बन्धुप्रकल्पों पर और जाने:
Wiktionary-logo-hi-without-text.svg शब्दकोषीय परिभाषाएं
Wikibooks-logo.svg पाठ्य पुस्तकें
Wikiquote-logo.svg उद्धरण
Wikisource-logo.svg मुक्त स्रोत
Commons-logo.svg चित्र एवं मीडिया
Wikinews-logo.svg समाचार कथाएं
Wikiversity-logo-en.svg ज्ञान साधन
अवलोकन
सरकार
यात्रा
अध्ययन
  • इंटरनेशनल कौंसिल फॉर कैनेडियन स्टडीज (कनाडाई अध्ययन के लिए अन्तर्राष्ट्रीय परिषद्) पर दिशानिर्देश स्रोत