विकिपीडिया:निर्वाचित विषय वस्तु

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Jump to navigation Jump to search

विकिपीडिया में निर्वाचित विषय वस्तु

निर्वाचित विषय वस्तु सितारा

निर्वाचित विषय वस्तु विकिपीडिया की श्रेष्ठतम् विषय वस्तु हैं। यह वह लेख, चित्र तथा अन्य योगदान हैं जो विकिपीडिया को आगे बढ़ाने वाले प्रयासों को दर्शाते हैं। निर्वाचित विषय वस्तु एक विशेष परख के पश्चात् ही चुनी जाती हैं। पृष्ठ के ऊपर के दहिनी भाग में एक छोटा पीला सितारा निर्वाचित विषय वस्तु को दर्शाता है।

लघु पथ:
[[WP:FC]]

निर्वाचित विषय वस्तु


निर्वाचित लेख

कालिंजर दुर्ग के महल
कालिंजर दुर्ग, भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के बांदा जिला स्थित एक दुर्ग है। बुन्देलखण्ड क्षेत्र में विंध्य पर्वत पर स्थित यह दुर्ग विश्व धरोहर स्थल खजुराहो से ९७.७ किमी दूर है। इसे भारत के सबसे विशाल और अपराजेय दुर्गों में गिना जाता रहा है। इस दुर्ग में कई प्राचीन मन्दिर हैं। इनमें कई मंदिर तीसरी से पाँचवीं सदी गुप्तकाल के हैं। यहाँ के शिव मन्दिर के बारे में मान्यता है कि सागर-मन्थन से निकले कालकूट विष को पीने के बाद भगवान शिव ने यही तपस्या कर उसकी ज्वाला शांत की थी। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाला कतिकी मेला यहाँ का प्रसिद्ध सांस्कृतिक उत्सव है। भारत की स्वतंत्रता के पश्चात इसकी पहचान एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर के रूप में की गयी है। वर्तमान में यह दुर्ग भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकार एवं अनुरक्षण में है। विस्तार में...

आज का आलेख

अंडे की सफेदी में अल्ब्यूमिन
अल्ब्यूमिन (लैटिन: ऐल्बस, श्वेत), जिसे एल्ब्यूमेन भी कहते हैं, प्रायः अंडे के सफ़ेद भाग को कहते हैं, और इसका अभिप्राय प्रायः किसी भी जल में घुलनशील प्रोटीन से होता है। ये सांद्र लवण घोलों (कन्सन्ट्रेटेड सॉल्ट सॉल्यूशन) में धीमे-धीमे घुलता है और फिर उष्ण कोएगुलेशन होने लगता है। एल्ब्यूमिन वाले पदार्थ, जैसे अंडे की सफ़ेदी, आदि को एल्ब्यूमिनॉएड्स कहते हैं। प्रकृति में विभिन्न तरह के एल्बुमिन पाए जाते हैं। अंडे और मनुष्य के रक्त में पाए जाने वाले एल्बुमिन को सबसे अधिक पहचाने जाते हैं। ये शरीर के लिए भी आवश्यक होते हैं। कई पौधों और जंतुओं में या तो एल्बुमिन पाया जाता है या वे इसका स्रव करते हैं।  विस्तार में...

निर्वाचित चित्र

Black hole - Messier 87.jpg
कृष्ण विवर इतने शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र वाली ऐसी खगोलीय वस्तु होती है जिसके खिंचाव से प्रकाश भी नहीं बच सकता।
परिचय एवं नियमावली   नामांकित प्रत्याशी देखें   नया चित्र नामांकित करें   पुरालेख देखें   आज का चित्र देखें