ट्विटर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Jump to navigation Jump to search
ट्विटर, इंक.
ट्विटर प्रतीक चिह्न
प्रकार निजी
स्थापना मार्च 21, 2006; 14 वर्ष पहले (2006-03-21)[1]
मुख्यालय सैन फ्रांसिस्को, कैलीफोर्निया, संयुक्त राज्य
गणमान्य व्यक्ति डोर्सी, अध्यक्ष
इवान विलियम्स (चिट्ठाकार), सी.ई.ओ
बिज़ स्टोन, क्रियेटिव निदेशक
उद्योग मोबाइल सामाजिक नेटवर्क, माइक्रो ब्लॉगिंग
रेवेन्यु Green Arrow Up Darker.svg $४,००,००० Q३ (२००९) (अनुमानित)[2]
कर्मचारी ३,९०० (२०१५)[3]
जालस्थल twitter.com Edit this at Wikidata
ऐलेक्सा श्रेणी Straight Line Steady.svg ९ (जनवरी २०१६) के अनुसार [4]
जालस्थल का प्रकार मोबाइल सामाजिक नेटवर्क, माइक्रो ब्लॉगिंग
पंजीकरण आवश्यक
उपलब्ध बहुभाषी
चालू हुई २००६
वर्तमान स्थिति सक्रिय

ट्विटर वा चिर्विर एक मुक्त सामाजिक संजालसूक्ष्म चिट्ठाकारी सेवा है जो अपने उपयोगकर्ताओं को अपनी अद्यतन जानकारियां, जिन्हें ट्वीट्स वा चिर्विर वाक्य कहते हैं, एक दूसरे को भेजने और पढ़ने की सुविधा देता है। ट्वीट्स १४० अक्षरों तक के पाठ्य-आधारित पोस्ट होते हैं और लेखक के रूपरेखा पृष्ठ पर प्रदर्शित किये जाते हैं, तथा दूसरे उपयोगकर्ता अनुयायी / फॉलोवर को भेजे जाते हैं।[5][6] प्रेषक अपने यहां उपस्थित मित्रों तक वितरण सीमित कर सकते हैं, या डिफ़ॉल्ट विकल्प में मुक्त उपयोग की अनुमति भी दे सकते हैं। उपयोगकर्ता ट्विटर वेबसाइट या लघु संदेश सेवा (SMS), या बाह्य अनुप्रयोगों के माध्यम से भी ट्विट्स भेज सकते हैं और प्राप्त कर सकते हैं।[7] इंटरनेट पर यह सेवा निःशुल्क है, लेकिन एस.एम.एस के उपयोग के लिए फोन सेवा प्रदाता को शुल्क देना पड़ सकता है। ट्विटर पर लाइव फोटोज को सीधे Gif इमेज में तब्दील किया जा सकता है, इसके लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होती।[8]

ट्विटर सेवा इंटरनेट पर २००६ में आरंभ की गई थी और अपने आरंभ होने के बाद टेक-सेवी उपभोक्ताओं, विशेषकर युवाओं में खासी लोकप्रिय हो चुकी है। ट्विटर कई सामाजिक नेटवर्क जालस्थलों जैसे माइस्पेस और फेसबुक पर काफी प्रसिद्ध हो चुका है।[5] ट्विटर का मुख्य कार्य होता है यह पता करना होता कि कोई निश्चित व्यक्ति किसी समय क्या कार्य कर रहा है। यह माइक्रो-ब्लॉगिंग की तरह होता है, जिस पर उपयोक्ता बिना विस्तार के अपने विचार व्यक्त कर सकता है। ऐसे ही ट्विटर पर भी मात्र १४० शब्दों में ही विचार व्यक्त हो सकते हैं।[6][9]

उपयोग

ट्विटर उपयोक्ता विभिन्न तरीकों से अपना खाता अद्यतन अपडेट कर सकते हैं। वे वेब ब्राउज़र से अपना पाठ संदेश भेजकर अपना ट्विटर खाता अद्यतित कर सकते हैं और ईमेल या फेसबुक जैसे विशेष अन्तरजाल अनुप्रयोगों (वेब एप्लीकेशन्स) का भी प्रयोग कर सकते हैं। संसार भर में कई लोग एक ही घंटे में कई बार अपना ट्विटर खाता अद्यतन करते रहते हैं।[5] इस संदर्भ में कई विवाद भी उठे हैं क्योंकि कई लोग इस अत्यधिक संयोजकता (ओवरकनेक्टिविटी) को, जिस कारण उन्हें लगातार अपने बारे में ताजा सूचना देते रहनी होती है; बोझ समझने लगते हैं।[6] पिछले वर्ष से संसार के कई व्यवसायों में ट्विटर सेवा का प्रयोग ग्राहको को लगातार अद्यतन करने के लिए किया जाने लगा है। कई देशों में समाजसेवी भी इसका प्रयोग करते हैं। कई देशों की सरकारों और बड़े सरकारी संस्थानों में भी इसका अच्छा प्रयोग आरंभ हुआ है। ट्विटर समूह भी लोगों को विभिन्न आयोजनों की सूचना प्रदान करने लगा है। अमेरिका में २००८ के राष्ट्रपति चुनावों में दोनों दलों के राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने आम जनता तक इसके के माध्यम से अपनी पहुंच बनाई थी। माइक्रोब्लॉगिंग विख्यात हस्तियों को भी लुभा रही है। इसीलिये ब्लॉग अड्डा ने अमिताभ बच्चन के ब्लॉग के बाद विशेषकर उनके लिये माइक्रोब्लॉगिंग की सुविधा भी आरंभ की है। बीबीसी[10]अल ज़जीरा[11] जैसे विख्यात समाचार संस्थानों से लेकर अमरीका के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बराक ओबामा[12] भी ट्विटर पर मिलते हैं।[13] हाल के समाचारों में शशि थरूर, ऋतिक रोशन, सचिन तेंदुलकर, अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान, आदि भी साइटों पर दिखाई दिये हैं। अभी तक यह सेवा अंग्रेजी में ही उपलब्ध थी, किन्तु अब इसमें अन्य कई भाषाएं भी उपलब्ध होने लगी हैं, जैसे स्पेनिश, जापानी, जर्मन, फ्रेंच और इतालवी भाषाएं अब यहां उपलब्ध हैं।

रैंकिंग्स

सैन फ्रांसिस्को, कैलीफोर्निया में ७९५, फ़ॉल्सम स्ट्रीट स्थित ट्विटर मुख्यालय भवन

ट्विटर, अलेक्सा इंटरनेट के वेब यातायात विश्लेषण के द्वारा संसार भर की सबसे लोकप्रिय वेबसाइट के रूप में २६वीं श्रेणी पर आयी है।[14] वैसे अनुमानित दैनिक उपयोक्ताओं की संख्या बदलती रहती है, क्योंकि कंपनी सक्रिय खातों की संख्या जारी नहीं करती। हालांकि, फरवरी २००९ compete.com ब्लॉग के द्वारा ट्विटर को सबसे अधिक प्रयोग किये जाने वाले सामाजिक नेटवर्क के रूप में तीसरा स्थान दिया गया।[15] इसके अनुसार मासिक नये आगंतुकों की संख्या मोटे तौर पर ६० लाख और मासिक निरीक्षण की संख्या ५ करोड़ ५० लाख है[15], हालांकि केवल ४०% उपयोगकर्ता ही बने रहते हैं। मार्च २००९ में Nielsen.com ब्लॉग ने ट्विटर को सदस्य समुदाय की श्रेणी में फरवरी २००९ के लिए सबसे तेजी से उभरती हुई साइट के रूप में क्रमित किया है। ट्विटर की मासिक वृद्धि १३८२%, ज़िम्बियो की २४०% और उसके बाद फेसबुक की वृद्धि २२८% है।[16]

सुरक्षा

ट्विटर पर ट्वीट्स की सामग्री का आरेखन

हाल के दिनों में ट्विटर पर भी कुछ असुरक्षा की खबरें देखने में आयी हैं। ट्विटर एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार फिशिंग स्कैम का शिकार हुई थी। इस कारण ट्विटर द्वारा उपयोक्ताओं को चेतावनी दी गई वे डायरेक्ट मेसेज पर आए किसी संदिग्ध लिंक को क्लिक न करें। साइबर अपराधी उपयोक्ता लोगों को झांसा देकर उनके उपयोक्ता नाम और पासवर्ड आदि की चोरी कर लेते हैं।[17] इनके द्वारा उपयोक्ता को ट्विटर पर अपने मित्रों की ओर से डायरेक्ट मेसेज के भीतर छोटा सा लिंक मिल जाता है। इस पर क्लिक करते ही उपयोक्ता एक फर्जी वेबसाइट पर पहुंच जाता है। यह ठीक ट्विटर के होम पेज जैसा दिखता है। यहीं पर उपयोक्ता को अपनी लॉग-इन ब्यौरे एंटर करने को कहा जाता है, ठीक वैसे ही जैसे ट्विटर के मूल पृष्ठ पर होता है। और इस प्रकार ये ब्यौरे चुरा लिये जाते हैं। एक उपयोक्ता, डेविड कैमरन ने अपने ट्विटर पर जैसे ही एंटर की कुंजी दबाई, वह खराब संदेश उनकी ट्विटर मित्र-सूची में शामिल सभी उपयोक्ताओं तक पहुंच गया। इससे यह स्कैम दुनिया भर के इंटरनेट तक पहुंच गया। सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार साइबर अपराधी चुराई गई सत्रारंभ जानकारी का प्रयोग शेष खातों को भी हैक करने में कर सकते हैं, या फिर इससे किसी दूर के कंप्यूटर में सहेजी जानकारी को हैक कर सकते हैं।

इससे बचने हेतु उपयोक्ताओं को अपने खाते का पासवर्ड कोई कठिन शब्द रखना चाहिये और सभी जगह एक ही का प्रयोग न करें। यदि उन्हें यह महसूस होता है कि उनके ट्विटर खाते से संदिग्ध संदेश भेजे जा रहे हैं तो अपने पासवर्ड को तुरंत बदल लें।[17] इसी तरह अपने ट्विटर खाते की सेंटिंग्स या कनेक्शन एरिया भी जांचें। यदि वहां किसी थर्ड पार्टी की ऐप्लिकेशन संदिग्ध लगती है तो खाते को एक्सेस करने की अनुमति न दें।

ट्विटर पर फेल व्हेल त्रुटि संदेश

ट्विटर ने भी सुरक्षा कड़ी करने हेतु पासवर्ड के रूप में प्रयोग होने वाले ३७० शब्दों को निषेध कर दिया है। उनके अनुसार पासवर्ड के इन शब्दों के बारे में अनुमान लगाना सरल है। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर ने '12345' और 'Password' जैसे शब्दों के पासवर्ड के रूप में प्रयोग को रोक दिया है। इनका अनुमान लगा अत्यंत सरल होता है और फिर उपयोक्ताओं की जानकारी को खतरा हो सकता है। पासवर्ड के रूप में 'पॉर्शे' और 'फेरारी' जैसी प्रसिद्ध कारों और 'चेल्सी' व 'आर्सनेल' जैसी फुटबॉल टीमों के नाम भी निषेध कर दिये हैं। इसी प्रकार विज्ञान कल्पना (साइंस फिक्शन) के कुछ शब्दों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।[18]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. Dorsey, Jack (March 21, 2006). "just setting up my twttr". Twitter. अभिगमन तिथि February 4, 2011.
  2. Miller, Claire Cain; Stone, Brad (2017-07-03). "Hacker Exposes Private Twitter Documents". Bits Blog. अभिगमन तिथि 2019-03-26.
  3. "Twitter Company Info". Twitter. February 6, 2015. अभिगमन तिथि मई 2, 2014.
  4. "Twitter.com – ट्रैफ़िक डाटा फ़्रॉम ऍलेक्सा". एलेक्सा इंटरनेट. अभिगमन तिथि १६ जनवरी २०१६.
  5. ट्विटर|हिन्दुस्तान लाइव। २८ अप्रैल २०१०
  6. किस्सा ए ट्विटर। मेरा पन्ना। जीतू।
  7. अब ट्विटर पर सीधे संदेश भेजें अपने पिटारा टूलबार से। हिन्दू टूलबार - पिटारा। २८ मई २००८
  8. "Twitter पर आया ये दिलचस्प फीचर, इसे यूज करना है आसान". https://m.aajtak.in. अभिगमन तिथि 2020-01-02. |website= में बाहरी कड़ी (मदद)
  9. ट्विटर के जरिए चहकिए और साथ में मुफ़्त के समोसे भी भेजिए और पाइए। देवनागरी.नेट
  10. बी.बी.सी ट्विटर पर
  11. अल जज़ीरा ट्विटर पर अंग्रेज़ी में
  12. बराक ओबामा ट्विटर पर
  13. 140 अक्षरों की दुनिया: माइक्रोब्लॉगिंग। निरंतर। १५ जुलाई २००८। देबाशीष चक्रवर्ती
  14. "twitter.com - ट्रैफिक डाटा फ़्रॉम ऍलेक्सा". ऍलेक्सा इंटरनेट. १३ जुलाई २००९. अभिगमन तिथि १३ जुलाई २००९.
  15. कैज़ेनियैक, ऍण्डी (९ फ़रवरी २००९). "सोशल नेटवर्क्स: फ़ेसबुक टेक्स ओवर टॉप स्पॉट, ट्विटर क्लाइम्ब्स". Compete.com. अभिगमन तिथि १७ फ़रवरी २००९.
  16. मैक्जिबोनी, मिशेल (१९ माच, २००९). "ट्विटर'स ट्वीट स्मैल ऑफ़ सक्सेस". नीलसेन. अभिगमन तिथि ५ अप्रैल २००९. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  17. एक हफ्ते में दूसरी बार ट्विटर पर अटैक। नवभारत टाइम्स। २ मार्च २०१०
  18. ट्विटर पासवर्ड के लिए 370 शब्द बैन। नवभारत टाइम्स। २ जनवरी २०१०। पीटीआई

बाहरी कड़ियाँ